प्रेस क्लब में PM आवास पर बहस खत्म होते ही मचा बवाल! BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस से झड़प… SI की शर्ट का बटन तक टूटा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा आमने-सामने थे। दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर तीखी बहस हुई।

डिबेट के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने आंकड़े और तर्क सामने रखे। हालांकि बहस खत्म होने के बाद मामला सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं रहा। प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद और झड़प हो गई।

डिबेट खत्म होते ही बाहर भिड़े कार्यकर्ता

प्रेस क्लब के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी झड़प की स्थिति बन गई।

हंगामे में SI की शर्ट का बटन और बैच टूटा

हंगामे के दौरान पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि विवाद को नियंत्रित करने के दौरान एक SI का बैच और शर्ट का बटन टूट गया।

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद प्रेस क्लब के आसपास हालात सामान्य किए गए।

PM आवास के आंकड़ों पर हुई थी तीखी बहस

पूरा विवाद प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित राजनीतिक डिबेट के बाद सामने आया। डिबेट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं।

दोनों नेताओं ने अपने पक्ष में आंकड़े और तर्क प्रस्तुत किए। बहस के दौरान राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम नजर आया, लेकिन डिबेट खत्म होने के बाद बाहर कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे ने मामले को और तूल दे दिया।

पुलिस जुटा रही पूरे घटनाक्रम की जानकारी

प्रेस क्लब के बाहर हुए विवाद के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और झड़प में कौन-कौन लोग शामिल थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर हुई राजनीतिक बहस के बाद प्रेस क्लब के बाहर हुआ यह हंगामा अब छत्तीसगढ़ की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।

You missed