रायपुर: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी
जारी अधिसूचना में पदों की संख्या, आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक पात्रता संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता से जुड़ी किसी भी शर्त की अनदेखी न हो।
ऑनलाइन करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए CGESB की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
राज्य के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से शुरू की गई यह भर्ती हजारों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
