जशपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले में पदस्थ 11 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ 4 थाना प्रभारियों, 4 उप-निरीक्षकों (SI) और 3 सहायक उप-निरीक्षकों (ASI) को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावित अधिकारी तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
