बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित दंपति के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को देखकर आसपास के लोग भी सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
1 साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास का है। चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी।
सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके दोनों शवों पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घरेलू विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया गया हो सकता है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और पूरे क्षेत्र में शोक व हैरानी का माहौल बना हुआ है।
जरूरी सूचना: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या निराशा से जूझ रहा है, तो कृपया नजदीकी परामर्श केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क करें। समय पर मदद लेना बेहद जरूरी है।
