BREAKING: सरगुजा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल….कलेक्टर के आदेश से 18 हल्का पटवारियों का तबादला, कई तहसीलों में नई पदस्थापना

अम्बिकापुर: प्रशासनिक दक्षता और कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) ने 18 हल्का पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

कार्यालय कलेक्टर, अम्बिकापुर (जिला सरगुजा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को आगामी आदेश तक नई तहसीलों में पदस्थ किया गया है।

किन-किन पटवारियों का हुआ तबादला?