CG में शराब हुई महंगी या सस्ती? आबकारी विभाग ने तोड़ी चुप्पी—सच जानकर चौंक जाएंगे!

ड्यूटी दरों को लेकर फैली अफवाहों पर लगा ब्रेक, जानिए 2026-27 में शराब के दाम बढ़ेंगे या नहीं

रायपुर।छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतों को लेकर मची हलचल के बीच आबकारी विभाग ने आखिरकार स्थिति स्पष्ट कर दी है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और बाजार में यह चर्चा तेज थी कि नई आबकारी नीति के बाद शराब महंगी हो सकती है, लेकिन अब विभाग की ओर से आई जानकारी ने कई कयासों पर विराम लगा दिया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वर्तमान में केवल देशी, विदेशी मदिरा और बीयर की ड्यूटी दरें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से अधिकांश मदिरा की ड्यूटी दरें पिछले वर्ष की तरह यथावत रखी गई हैं
हालांकि, चीप रेंज और कुछ देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में आंशिक बदलाव जरूर किया गया है।

तो फिर दाम कैसे तय होते हैं?

विभाग ने साफ किया कि मदिरा की फुटकर विक्रय दरें केवल ड्यूटी से तय नहीं होतीं
इन दामों का निर्धारण कई कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें शामिल हैं—

  • मदिरा की ड्यूटी दर

  • खरीदी दर

  • सीव्हीडी (CVD) दर

  • अधिभार

  • अधोसंरचना शुल्क

यानी सिर्फ ड्यूटी दर स्थिर रहने से ही यह तय नहीं हो जाता कि बोतल सस्ती होगी या महंगी।

2026-27 को लेकर बड़ा अपडेट

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए रेट ऑफर, मदिरा की खरीदी दर, सीव्हीडी, अधिभार और अधोसंरचना शुल्क से जुड़ी प्रक्रिया अभी जारी है
ऐसे में अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि शराब की फुटकर कीमतों में बढ़ोतरी होगी या नहीं।

अफवाहों से रहें सावधान

विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जब तक पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक कीमतों में बदलाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर भरोसा करना सही नहीं होगा।

👉 मतलब साफ है—अभी शराब महंगी हुई भी नहीं है और सस्ती भी नहीं, फैसला आना बाकी है!