राजनांदगांव में जुए का अड्डा ध्वस्त: बाड़ी के पास पुलिस की दबिश, 8 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
ताश के पत्तों पर चल रहा था लाखों का दांव, पुलिस ने 2.25 लाख से ज्यादा का सामान किया जब्त
राजनांदगांव: जिले में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुमका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्राम घुमका के चौरसिया बाड़ी के पास दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 25 हजार रुपए से अधिक नकद और जुए से संबंधित सामग्री बरामद की।
पुख्ता सूचना पर की गई रेड
पुलिस को 26 जनवरी को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि चौरसिया बाड़ी के पास खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद घुमका पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर अचानक रेड की, जहां आरोपी ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाते पाए गए।
नकदी और मोबाइल जब्त
पुलिस ने मौके से 1,85,000 रुपए नकद और करीब 40,000 रुपए कीमत के 4 मोबाइल फोन जब्त किए। इस तरह कुल 2,25,000 रुपए का सामान बरामद किया गया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम घुमका के निवासी बताए गए हैं, जिनमें—
-
मुकेश तिवारी (43)
-
मनोज बघेल (35)
-
शैलेन्द्र वर्मा (32)
-
प्रमोद वर्मा (35)
-
राकेश वर्मा (42)
-
देवा वर्मा (33)
-
फागूराम यादव (43)
-
खेमचंद उर्फ पप्पू वर्मा (उम्र 43)
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
