बलरामपुर में स्कूल के छात्र की छज्जा गिरने से दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

बलरामपुर: जिले के शारदापुर गांव में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें छठवीं कक्षा का छात्र आलोक कुमार (पिता: रमेश देवांगन) की मध्याह्न भोजन के दौरान खेलते-खेलते मृत्यु हो गई। घटना तब हुई जब छात्र स्कूल परिसर के पीछे स्थित निर्माणाधीन मकान में चला गया और वहां से गिरते छज्जा के मलबे के नीचे दब गया

घटना की जानकारी अन्य बच्चों ने स्कूल के शिक्षकों को दी, जिसके बाद शिक्षक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आलोक को खून से लथपथ मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। इस घटना ने स्कूल और स्थानीय प्रशासन पर भी निर्माणाधीन भवनों की सुरक्षा और निगरानी के महत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस और स्थानीय अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की बात कर रहे हैं।