अंबिकापुर में अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 2712.8 क्विंटल धान और 2 वाहन जब्त

अंबिकापुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अंबिकापुर जिले में अवैध धान संग्रहण, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की सघन कार्रवाई जारी है। जिले के विभिन्न तहसीलों में कुल 40 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 2712.8 क्विंटल अवैध धान और 2 वाहन जब्त किए गए।

तहसीलवार कार्रवाई का विवरण

  • मैनपाट: 2 प्रकरण, 52 क्विंटल

  • सीतापुर: 2 प्रकरण, 144 क्विंटल (1 वाहन जप्त)

  • उदयपुर: 12 प्रकरण, 486 क्विंटल

  • दरिमा: 6 प्रकरण, 200 क्विंटल

  • अंबिकापुर: 10 प्रकरण, 1546.8 क्विंटल (1 वाहन जप्त)

  • लखनपुर: 5 प्रकरण, 230 क्विंटल

  • बतौली: 1 प्रकरण, 24 क्विंटल

  • लुण्ड्रा: 2 प्रकरण, 30 क्विंटल

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध कार्यों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी तहसीलों में राजस्व, खाद्य, सहकारिता और पुलिस विभाग के समन्वय से औचक जांच, नाकाबंदी और सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही धान का विक्रय करें और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त होने से बचें।