विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक से मारपीट के मामले में न्यायिक रिमांड

कोरबा: रामपुर विधायक के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को रजगामार पुलिस चौकी में आरक्षक के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना 31 दिसंबर की रात की है, जब आरक्षक विकास कोसले अपने घर लौट रहे थे। उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े ने बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके साथ मारपीट की है। आरक्षक विकास अपने भाई के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज करवा रहे थे। इसी दौरान जयकिशन पटेल चौकी में पहुंच गया और आरक्षक पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मामले में आरक्षक की शिकायत के आधार पर एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून के खिलाफ किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।