रायपुर: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक को हटाया, संविदा सेवा समाप्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में प्रशासनिक बदलाव करते हुए उनके निज सहायक दुर्गेश धारे की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक ESTB 102 (1)/7/2024-GAD-8 (Part-3)) के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 की कंडिका 4(5) एवं 5(4) के तहत दुर्गेश धारे को मंत्री के निज सहायक के पद से टर्मिनस आधार पर हटाया गया है।

इस आदेश के बाद दुर्गेश धारे का मंत्री टंकराम वर्मा के कार्यालय में कार्यकाल तत्काल समाप्त हो गया है। प्रशासन ने इस कदम को संविदा नियमों के अंतर्गत लिया गया बदलाव बताया है।