दुर्ग: दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक के चक्के में फंसने से मौत

दुर्ग:  भिलाई के पुनीत साहू की 2 जनवरी को धमधा घूमने के दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुनीत अपने दोस्तों दीपक वर्मन और विजय सिंह के साथ बाइक पर पीछे-पीछे चलते हुए ट्रक में बैठा था। अचानक संतुलन खोने के कारण वह ट्रक से नीचे गिर गया और पीछे के चक्के की चपेट में आ गया।

हादसा धमधा-बेमेतरा मेन रोड स्थित बड़े पुल पर दोपहर लगभग 2:40 बजे हुआ। मौके पर मौजूद दोस्तों ने बताया कि ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह थी। हादसे के तुरंत बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस हादसे में पुनीत का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।