रायपुर/अंबिकापुर: प्रदेश में ठंड ने खतरनाक रूप ले लिया है। अंबिकापुर के श्रीगढ़ में नए साल की रात एक बुजुर्ग ठंड से दम तोड़ दिया। मृतक का शव पैरावट में अकड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम कपड़ों में खुले में सो जाने के कारण उन्हें हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गए।
यह अंबिकापुर में ठंड से हुई दूसरी मौत है। इससे पहले 11 दिसंबर की रात बस स्टैंड में खुले में सो रहे एक व्यक्ति की भी ठंड से जान चली गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और उत्तर प्रदेश के साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 29.8°C (जगदलपुर) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4°C (अंबिकापुर) दर्ज किया गया।
ठंड के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने खुले में सोने वाले बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
