अंबिकापुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापार में एक महिला की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति और बेटी को आरोपी मानते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
टना का विवरण
जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति और बेटी ने शराब सेवन और अवैध संबंध के शक में मिलकर महिला की पिटाई की।
पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए आरोपी पिता और बेटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
