बिलासपुर: मस्तूरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते संतोष साहू की ससुराल वालों ने हत्या कर कीचड़ में फेंक दिया। मामले में न्यायालय ने आरोपी सास, ससुर, साला और पत्नी को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
घटना का विवरण:
16 जुलाई 2022 को ग्राम खैरा निवासी संतोष साहू अपने दो बच्चों के साथ अपनी सास के घर वेदपरसदा पहुँचे। संतोष ने अपनी सास से जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव डाला था, लेकिन ससुराल वाले बार-बार इसे टालते रहे। उसी दिन, ससुराल वालों ने संतोष साहू पर लाठी, उंडे और चाकू से हमला किया और उनकी हत्या कर लाश को कीचड़ में फेंक दिया।
शुरुआत में ससुराल वालों ने हत्या को छुपाने के लिए पुलिस को बताया कि संतोष शराब के नशे में छत से गिर गया था। लेकिन पोस्टमार्टम और जांच में हत्या की पुष्टि हुई।
आरोपियों की सजा:
-
मृतक की सास दशोमती साहू, ससुर श्यामलाल साहू, साला योगेश और पत्नी राजेश्वरी को आजिवन कारावास।
-
साथ ही उन्हें 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
-
लोक अभियोजक विजेंद्र तिवारी ने शासन की ओर से पैरवी की।
यह मामला परिवारिक विवाद और जमीन विवाद का दर्दनाक उदाहरण है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
