भिलाई: वैशाली नगर विधानसभा के निवासियों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा की गई है। 14 जनवरी से विधायक रिकेश सेन के कार्यालय, जीरो रोड शांति नगर में केवल 1 रुपए में एक्स-रे कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि एक्स-रे जांच हड्डियों के फ्रैक्चर, संक्रमण, ट्यूमर, दांतों की समस्याओं और शरीर में फंसी वस्तुओं का तुरंत, गैर-आक्रामक और सटीक निदान करने में मदद करती है। इस सुविधा के माध्यम से डॉक्टर सही उपचार योजना बना पाएंगे और रोगी की प्रगति पर निगरानी रख पाएंगे।
इससे पहले विधायक ने कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा भी शुरू की थी, जिसमें हर रोज सैकड़ों लोग 31 प्रकार के ब्लड टेस्ट करवा रहे हैं।
विधायक रिकेश सेन ने कहा, “एक्स-रे आज आधुनिक चिकित्सा का अनिवार्य हिस्सा है। यह शरीर के अंदर होने वाली चोट, फ्रैक्चर, गठिया, जोड़ों का विस्थापन, निमोनिया, टीबी, पाचन समस्याओं और ट्यूमर जैसी समस्याओं का सटीक निदान करने में मदद करता है। हमारी कोशिश है कि वैशाली नगर विधानसभा के हर नागरिक को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिले।”
फैक्ट्स:
-
एक्स-रे सुविधा केवल 1 रुपए की टोकन राशि पर उपलब्ध।
-
समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक।
-
स्थान: विधायक कार्यालय, जीरो रोड, शांति नगर, वैशाली नगर विधानसभा।
यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय लोगों तक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
