बस्तर: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं और गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे घायल महिला को महारानी अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
यह मामला बस्तर में सुरक्षा और विधायकों के परिवार की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
