बालोद: मंडई में चाकूबाजी, कांग्रेस पार्षद पर हमला

बालोद: जिले में मड़ई मेला देखने गए कांग्रेस पार्षद पावेंद्र कोडप्पा समेत दो लोग चाकू से घायल हो गए। घटना सोमवार को डौंडीलौहारा के मड़ई मेले में हुई, जहां अचानक भीड़भरे इलाके में आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा से छह युवक मेला देखने गए थे। इसी दौरान उनके और एक अन्य गुट के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में पार्षद और एक अन्य व्यक्ति के पेट, गले और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अगली जांच चल रही है।