बेरोजगारी पर बड़ा वार! 3 दिन, 3 जगह… 374 नौकरियां, मौका चूका तो पछताना पड़ेगा

भरतपुर: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी किसी तोहफे से कम नहीं है। जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर ने निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से विशाल रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प आयोजित करने का ऐलान किया है, जिसमें कुल 374 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

यह रोजगार मेला तीन चरणों में आयोजित होगा—

  • 22 दिसंबर 2025 (सोमवार): जिला रोजगार कार्यालय, मनेन्द्रगढ़

  • 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार): जनपद पंचायत, खड़गवां

  • 24 दिसंबर 2025 (बुधवार): जनपद पंचायत, भरतपुर

इस मेले में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से जिन पदों पर चयन किया जाएगा, उनमें शामिल हैं—

  • सिक्योरिटी गार्ड

  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर

  • वेल्डर

  • फिटर

  • ग्राइंडर मैन

  • पेंटर / पावर कोटिंग

  • स्मॉल होइस्ट ऑपरेटर

नियोजक संस्था मेसर्स सेल्फ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेस लिमिटेड, भिलाई द्वारा पदों के अनुसार योग्यता और वेतनमान तय किया गया है।

कितनी सैलरी मिलेगी? जानकर चौंक जाएंगे

  • 5वीं–8वीं पास सिक्योरिटी गार्ड: ₹10,000 से ₹13,000 प्रतिमाह

  • 10वीं–12वीं पास सिक्योरिटी गार्ड: ₹11,000 से ₹15,000 प्रतिमाह

  • स्नातक सिक्योरिटी सुपरवाइजर: ₹12,000 से ₹17,000 प्रतिमाह

  • आईटीआई पास (वेल्डर, फिटर आदि): ₹15,000 से ₹20,000 प्रतिमाह

कौन ले सकता है हिस्सा?

इस रोजगार मेले में 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सभी योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर निम्न दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है—

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • बायोडाटा

  • पहचान पत्र

  • जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

  • रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

रोजगार कार्यालय की अपील

जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें और तय तारीखों में रोजगार मेले में पहुंचकर सीधे नौकरी पाने का लाभ उठाएं

 तीन दिन… सैकड़ों नौकरियां… फैसला आपका!
 मौका चूका तो शायद फिर इंतजार करना पड़े।