बलरामपुर में बुजुर्ग की घर के सामने जघन्य हत्या, सिर और पीठ पर चोटों के निशान

बलरामपुर: रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम त्रिशूली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 52 वर्षीय बैगा लल्लू पंडो की घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू पंडो सुबह अचेत अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव पर सिर, कमर और पीठ में चोटों के निशान पाए गए, जबकि नाक से खून बह रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इसके अलावा, एफएसएल टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले के आरोपी या संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।