गरियाबंद: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत थाना फिंगेश्वर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 77.56 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
पहला मामला:
ग्राम जमाही में सूमो वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस ने तलाशी ली। दो जरीकैनों में कुल 70 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 14,000 रुपये आंकी गई। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
-
खिलेश साहू (36) – ग्राम सहसपुर
-
घनाराम साहू (32) – ग्राम सहसपुर
-
नरसु राम ध्रुव (44) – ग्राम सहसपुर
-
त्रिलोकी वर्मा (28) – ग्राम सहसपुर
-
डिगेश साहू (31) – ग्राम सहसपुर
दूसरा मामला:
फिंगेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (HF डिलक्स, CG 04 DG 1753) पर भारी मात्रा में शराब रखकर फिंगेश्वर से बोरसी की ओर जा रहा है। पुलिस ने नहर किनारे घेराबंदी कर मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपी खुमान सिंह ध्रुव (35) निवासी भेंड्री के कब्जे से देशी मसाला शराब के 22 पौवा और देशी प्लेन शराब के 20 पौवा (कुल 7.56 बल्क लीटर) बरामद हुई। साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई से जिले में अवैध शराब तस्करी पर कड़ी नजर बनी हुई है।
