सप्ताह के आख़िरी दिन शेयर बाजार में ऐसी रौनक लौट आई कि निवेशक हैरान रह गए
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार सुबह से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एक तरफ 3 दिनों की गिरावट से परेशान निवेशक थे, तो दूसरी तरफ आज मार्केट ने ऐसी रिकवरी दिखाई कि सब दंग रह गए।
सेंसेक्स 314.47 अंकों की छलांग लगाकर 85,132.60 पर पहुंच गया,
जबकि निफ्टी भी 89.25 अंक चढ़कर 25,985.40 पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले 11 दिसंबर को मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव था—सेंसेक्स सुबह 222 अंक टूट चुका था, लेकिन अचानक खरीदारी लौटने से मार्केट ने दिन का अंत मजबूती के साथ किया।
गुरुवार को भी दिखी थी तेजी—450 अंकों तक उछला था सेंसेक्स!
दिनभर की हलचल के बीच सेंसेक्स 450 अंक तक उछला, निफ्टी आराम से 25,900 के ऊपर जा पहुंचा।
आईटी, ऑटो, रियल्टी और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई।
-
सेंसेक्स बंद हुआ: 84,818.13 (+426.86 अंक)
-
निफ्टी बंद हुआ: 25,898.55 (+140.55 अंक)
मार्केट में उतार-चढ़ाव था, लेकिन खरीदारी की ताकत ज्यादा भारी पड़ी।
आखिर 6 बड़े कारण क्या हैं जिनसे सेंसेक्स उछला? यहां जानें पूरा खेल!🔥
वैल्यू बाइंग—गिरावट के बाद बड़ी खरीदारी
तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू की।
-
IT, ऑटो, मेटल, रियल्टी, बैंकिंग—सभी सेक्टरों में मजबूत खरीद
-
मेटल इंडेक्स 1% उछला
-
IT इंडेक्स में 0.9% की तेजी
-
बैंक निफ्टी 0.7% उछला
भारत–अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद ने बढ़ाया भरोसा
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने संकेत दिए कि
दोनों देशों के बीच ज्यादातर विवाद सुलझ चुके हैं और मार्च 2026 तक बड़ा समझौता हो सकता है।
अमेरिका ने भी भारत के प्रस्ताव को “सबसे अच्छा” बताया।
निवेशक उत्साहित हो गए।
US Fed की ब्याज दर कटौती—सबसे बड़ा ट्रिगर
फेड ने इस साल की तीसरी कटौती करते हुए ब्याज दरें 25 बेसिस प्वाइंट घटाईं।
अब अमेरिकी ब्याज दरें 3 साल के निचले स्तर पर हैं।
इसका सीधा फायदा भारत जैसे उभरते बाजारों को मिला—
आईटी और अन्य सेक्टर्स में पैसा तेजी से आया।
VIX में 2% की गिरावट—अनिश्चितता कम हुई
VIX 10.74 तक आया, जो बताता है कि
बाजार में डर कम हुआ और निवेशकों का मूड पॉजिटिव हो गया।
ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेत
-
अमेरिकी बाजार चढ़े
-
एशियाई बाजार भी हरे निशान में खुले
इन मजबूत संकेतों का असर भारत पर भी साफ दिखा।
डेरिवेटिव्स एक्सपायरी—तेज उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती
वीकली एक्सपायरी होने की वजह से ट्रेडर्स ने तेजी से
पोजीशन क्लोज और रोलओवर किए।
इससे दिनभर वोलैटिलिटी रही, लेकिन अंत में बाजार तेजी में बंद हुआ।
