राज्यपाल के नए एडीसी नियुक्त, दंतेवाड़ा में नक्सल ऑपरेशन में थे पदस्थ
रायपुर: बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में नक्सल ऑपरेशन में तैनात IPS उदित पुष्कर (बैच 2021) को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें राज्यपाल का नया एडिशनल डीसी (ADC) नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति इसलिए की गई है क्योंकि इससे पहले नियुक्त अधिकारी ने पदभार ग्रहण नहीं किया था, जिसके बाद सरकार ने नई पोस्टिंग आदेश जारी किया।
उदित पुष्कर की नई तैनाती को राजभवन की सुरक्षा और प्रोटोकॉल संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
