कोरबा में लापरवाही से मासूम की मौत, पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज

कोरबा: रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम केसला में 3 वर्षीय मासूम अंजनी दास की दुखद मौत के मामले में पुलिस ने पड़ोसी धीरज दास के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में बच्ची अपने पिता रंजेश दास के साथ खेलने के लिए धीरज दास के किराए के मकान गई थी। मकान में लापरवाहीपूर्वक दीवार पर खींचे गए विद्युत तार और स्टैंड पंखा विद्युत प्रवाहित था। खेलते समय बच्ची पंखे से चिपक गई, जिससे गंभीर चोटें आईं।

बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद धीरज दास के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।