राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को पदोन्नति

राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को पदोन्नति
 वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। ये सभी अधिकारी पहले प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत थे, जिन्हें अब वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद अब इन अधिकारियों के वेतनमान में इजाफा होगा और वे उच्च दायित्वों वाले पदों पर अपनी सेवाएं दे सकेंगे। विभागीय पदोन्नति से राज्य पुलिस सेवा में उत्साह का माहौल है।

अधिकारियों की पदोन्नति सूची विभाग द्वारा संबंधित जिलों और इकाइयों को भेज दी गई है।