WPL का चौथा सीजन शुरू होगा 9 जनवरी से, मुंबई और वड़ोदरा में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली: महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा और 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। BCCI ने इसके डेट और वेन्यू का आधिकारिक एलान कर दिया है।

मैच की खास बातें

  • सीजन के मुकाबले नवी मुंबई और वड़ोदरा में खेले जाएंगे।

  • टूर्नामेंट दो हाफ में आयोजित होगा। पहला हाफ DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला वड़ोदरा में खेला जाएगा।

  • DY पाटिल स्टेडियम ने पहले भी महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होस्ट किया है।

WPL 2026 के चौथे सीजन में फटाफट क्रिकेट के लिए फैन्स को अब बस 9 जनवरी का इंतजार करना होगा।