कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सचिन पायलट के सामने खुला झगड़ा

केशकाल: बस्तर दौरे पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के स्वागत समारोह में पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी साफ नजर आई। केशकाल बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दो गुट मंच के दोनों ओर विपरीत खड़े दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

मंच पर गुटबाजी और स्थानीय हलचल

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम और पूर्व विधायक संतराम नेताम अपने-अपने खेमों के साथ मंच के अलग-अलग ओर खड़े थे। उनके समर्थक भी अलग-अलग समूह में खड़े रहे, जिससे पार्टी की भीतरू खींचतान साफ झलकती रही। सचिन पायलट के आगमन के बीच मंच पर यह विभाजन स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर गया।

धमतरी में हंगामा और आरोप

इससे पहले धमतरी में भी कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का दूसरा चेहरा सामने आया। AICC महासचिव सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय में हंगामा हुआ। वरिष्ठ नेता देवेंद्र अजमानी ने नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष शरद लोहना पर महापौर टिकट वितरण में दलाली का सार्वजनिक आरोप लगाया।