‘कांग्रेस की साजिश थी’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा दावा

रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जमीन का गाइडलाइन रेट न बढ़ाने के पीछे कांग्रेस की बड़ी साज़िश थी। उनका आरोप है कि कांग्रेस के लोग शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा जमीन में लगाकर फायदा कमाना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने जमीन की खरीद-बिक्री सिर्फ 10% दर पर करने को प्राथमिकता दी और जमीनें इकट्ठा कर रहे थे।

गाइडलाइन दर और आगे की कार्रवाई

ओपी चौधरी ने कहा कि कहीं कोई त्रुटि पाई गई, तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाकी 99 फीसदी काम मध्यवर्ग और किसानों के हित में, लोन और मुआवजे के आधार पर किया गया है।

वित्त मंत्री के इस बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।