EC और BJP पर वोट चोरी के गंभीर आरोप, सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए कई सवाल
नेशनल डेस्क: देशभर में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाए हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी वोट चोरी करते पकड़ी गई है और कई राज्यों में OBC वोटों को दबाव और धमकी के जरिए हटाया जा रहा है।
बीजेपी पर बड़ा आरोप: “कनपटी पर कट्टा रखकर कटवाए जा रहे OBC वोट”
सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि बिहार में एक बीएलओ की मौत दिनदहाड़े हत्या है और यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा—
“बीजेपी हर संभव तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। कनपटी पर कट्टा रखकर OBC वोट कटवाए जा रहे हैं।”
उनका दावा है कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में फर्जी वोटों की शिकायत मिली है और मुंबई में लगभग 11 लाख वोट संदिग्ध पाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर भी निशाना
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बीजेपी ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि—
-
बीजेपी के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से चलते पाए गए
-
X प्लेटफॉर्म ने साफ किया है कि VPN का बदलना अक्सर यात्रा के दौरान भी हो सकता है
-
सुप्रिया ने पलटवार करते हुए पूछा कि “गुजरात BJP का अकाउंट आयरलैंड से क्यों संचालित हो रहा है?”
-
“DD News विदेश से क्यों चल रहा है?”
उन्होंने कहा कि बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, जबकि देश गंभीर प्रश्नों के उत्तर चाहता है।
26 बीएलओ की मौत पर कांग्रेस का सवाल
सुप्रिया ने दावा किया कि देशभर में SIR अभियान के दौरान 26 बीएलओ की मौत हुई है, जिसे उन्होंने “सरासर हत्या” बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ अफसरों पर निशाना साधते हुए कहा—
“देश में DEADLY SIR हो रहा है, जिम्मेदारी मोदी सरकार की है।”
सरकार पर गंभीर आरोप
कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।
सुप्रिया ने कहा—
-
“युवाओं का भविष्य चौपट किया जा रहा है।”
-
“किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा।”
-
“महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।”
-
“वोट का अधिकार छीना जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि चाहे जितनी कोशिशें की जाएं, “सवाल जिंदा रहेंगे और आपसे पूछे जाएंगे।”
