क्रिकेटर रिंकू सिंह आज होंगे छत्तीसगढ़ में, ब्राह्मण प्रीमियर लीग के फाइनल में देंगे शिरकत

बिलासपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और ऑलराउंडर रिंकू सिंह आज 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं। वे बिलासपुर में आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग (BPL) के फाइनल मुकाबले में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे।

फाइनल आज शाम तात्या टाइटंस और वल्लभ वेंचर्स के बीच सरकंडा जिला खेल परिसर में रात 7:30 बजे खेला जाएगा।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएँगे रिंकू

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फिनिशिंग के लिए पहचाने जाते हैं। आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले रिंकू खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और युवाओं को प्रेरित भी करेंगे।

समाज में एकता का संदेश

आयोजन समिति का कहना है कि रिंकू सिंह का आगमन न केवल ब्राह्मण समुदाय बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह लीग समाज में एकता और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उनकी मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर और उत्साह दोनों बढ़ेंगे।

क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

रिंकू सिंह की उपस्थिति से बिलासपुर के क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह है। फाइनल मुकाबले को लेकर खेल परिसर में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुँचने की संभावना है।