LPG सिलेंडर में बड़ी राहत: PM उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर पर ₹300 तक की सब्सिडी

नई दिल्ली। सरकार ने घरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले LPG गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत दी है। 14.2 किलो के सिलेंडर पर अब ₹300 तक की सब्सिडी मिल रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है।

सब्सिडी के बाद नए रेट्स

सब्सिडी सिर्फ PM उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्टर्ड ग्राहकों को ही मिलेगी। उदाहरण के तौर पर:

  • लखनऊ: रेगुलर सिलेंडर ₹890 → सब्सिडी के बाद ₹590

  • गाजियाबाद: ₹850 → ₹550

  • दिल्ली: ₹853 → ₹553

  • मुंबई: ₹852.50 → ₹552

  • गुड़गांव: ₹861.50 → ₹561

सालाना सब्सिडी का रुख

PM उज्ज्वला योजना के तहत अब सालाना केवल 9 सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी। इससे पहले 12 सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी मिलती थी। नई योजना में सिलेंडर की संख्या कम, लेकिन रकम अधिक रखी गई है।

ग्राहक को सिलेंडर खरीदते समय पूरी कीमत चुकानी होगी, और सब्सिडी राशि कुछ ही दिनों में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के रेट्स (14.2 KG)

शहर आज का प्राइस सब्सिडी के बाद
दिल्ली ₹853.00 ₹553
मुंबई ₹852.50 ₹552
गुड़गांव ₹861.50 ₹561
बेंगलुरु ₹855.50 ₹555
चंडीगढ़ ₹862.50 ₹562
जयपुर ₹856.50 ₹556
पटना ₹942.50 ₹642
कोलकाता ₹879.00 ₹579
चेन्नई ₹868.50 ₹568
नोएडा ₹850.50 ₹550
भुवनेश्वर ₹879.00 ₹579
हैदराबाद ₹905.00 ₹605
लखनऊ ₹890.50 ₹590
त्रिवेंद्रम ₹862.00 ₹562

कमर्शियल गैस के रेट्स (मेट्रो शहर)

शहर कमर्शियल गैस प्राइस
दिल्ली ₹1,802.00
मुंबई ₹1,754.50
चेन्नई ₹1,964.50
कोलकाता ₹1,911.00

देशभर में 1.20 करोड़ से अधिक लोग PM उज्ज्वला योजना में एनरोल हैं, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 17.5 लाख से अधिक लोग शामिल हैं। इस सब्सिडी योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के घरों में रसोई गैस सस्ती और आसानी से उपलब्ध हो रही है।