सीतापुर निवासी मयंक मंडावी ने CG PCS परीक्षा में दिखाया दम, वर्तमान में GST इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2024 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ST कैटेगरी में मयंक मंडावी ने दूसरा रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए।
मयंक मंडावी वर्तमान में GST इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और वे सीतापुर के निवासी हैं। CGPSC 2024 के तहत कुल 246 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों में से 643 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो 20 नवंबर 2025 तक पूर्ण हो गया।
आमतौर पर भर्ती प्रक्रिया में जिस भी पद के लिए नियुक्ति होती है, उसके मुकाबले तीन गुना अधिक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। मयंक मंडावी ने इस प्रतियोगिता में अपनी मेहनत और प्रतिभा से ST कैटेगरी में शीर्ष रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया।