जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति, CM विष्णुदेव साय ने कहा – गर्व और सम्मान का क्षण

अंबिकापुर में कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज की गरिमा को बढ़ाया

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया का जनजातीय समाज के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता ने इस दिन की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया।

राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से संवादजनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इतिहास के प्रति भावुक संबोधन ने प्रदेश के हर नागरिक के मन में गर्व का भाव उत्पन्न किया। उनकी उपस्थिति ने जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और विकास के प्रति सरकार के संकल्प को और भी दृढ़ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय विकासवनोपज आधारित आजीविका और नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। राष्ट्रपति की सहभागिता जनजातीय सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई है।