अंबिकापुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर अंबिकापुर पहुंचीं। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से उनकी अंबिकापुर आगमन हुआ। पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान दो विशेष योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है, जबकि दूसरी में वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से मिलने का अवसर भी पाएंगी।
समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के दौरान रायपुर में भी शामिल हो चुकी हैं।
