टेंट से शुरू, करोड़ों तक सफर, वो भारतीय ढाबा जो रोज कमाता है 27 लाख रुपये

Truck Drivers Dhaba: कभी सोचा है कि सड़क किनारे का एक ढाबा भी किसी लग्जरी होटल की तरह रोज का 27 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकता है? सुनने में ये मजाक लगता है, लेकिन यह है 100% सच है….एक शख्स की ये कहानी इतनी मजेदार, प्रेरणादायक और स्वाद से भरी है कि जैसे-जैसे पढ़ते जाओ…लगता है कि किसी फिल्म की स्क्रिप्ट चल रही हो. ये कहानी है India के सबसे लीजेंडरी ढाबा ‘Amrik Sukhdev Dhaba’ की, जो आज सिर्फ ढाबा नहीं, बल्कि एक पूरा फूड एंपायर बन चुका है. आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस सफलता की शुरुआत? एक छोटे से टेंट से हुई थी.

1956 – जब एक टेंट और दाल-रोटी ने लिखा इतिहास (Amrik Sukhdev Dhaba)

1956 में सरदार प्रकाश सिंह जी ने एक तिरपाल डालकर ढाबा शुरू किया. न कोई फैंसी बोर्ड, न कोई मार्केटिंग, सिर्फ ट्रक ड्राइवर्स और कैब चलाने वालों के लिए सस्ती, घर जैसी दाल-रोटी. कई बार तो पैसा न होने पर मुफ्त में भी खिला देते थे और यही उनकी पहली मार्केटिंग बनी. Truck drivers उनका चलता-फिरता advertising board थे. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो satyamspeaking नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

1990- अमरिक और सुखदेव ने संभाली कमान (Sukhdev Dhaba earnings)

1990 में सरदार जी के बेटों- अमरिक और सुखदेव ने काम पूरी तरह संभाला लिया और यहीं से ढाबे ने रफ्तार पकड़ी. आज हाल ये है कि दिन में 90,000 ग्राहक तक खाना खाते हैं. 500 से ज्यादा कर्मचारी हैं. जमीन खुद की है उस पर ढाबा भी खुद का और सबसे खास कोई भारी-भरकम promotion नहीं…सिर्फ mouth-to-mouth पब्लिसिटी.

ऐसा क्या secret है कि Sukhdev Dhaba रोज 27 लाख कमाता है? (Indian roadside dhaba success)

ट्रक ड्राइवर्स की दिल जीतने वाली hospitality (inspiring business story India)

  • शुरुआत से ही truck drivers को प्राथमिकता…कभी-कभी खाना मुफ्त में भी दे देते थे.
  • वही लोग दूसरों को बताते गए और Sukhdev brand बनता गया.

मालिक खुद रोज खाना चखते हैं (90,000 customers per day)

  • आज भी खाने पर सबसे पहले मालिक की नजर और स्वाद की मुहर लगती है.
  • यही ढाबे का secret weapon है. क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज नहीं.

स्पीड और स्किल्स का मेल है सुखदेव सर्विस (viral business reel India)

यहां खाना एक दम टाइम पर मिलता है, यानि खाने का इंतजार नहीं करना पड़ता. इतनी तेज service कि लोग बोलते हैं, सुखदेव ढाबा जाओ तो पेट से पहले खाना टेबल पर पहुंच जाता है.’

जीरो advertisement, 100% ट्रस्ट (trending business news)

  • ना बड़े-बड़े hoardings, ना टीवी ads.
  • बस एक सिंपल फंडा…अच्छा खाना, फास्ट सर्विस, साफ दिल.