देश का सबसे खतरनाक नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे

बीजापुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने पीएलजीए कमांडर और देश के सबसे खतरनाक नक्सली माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में उनकी पत्नी भी मारी गई।

आंध्र प्रदेश सीमा से लगे अल्लूरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुल 6 नक्सली मारे गए, जिनमें बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल होने की संभावना है।

सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं ताकि बाकी नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके। यह कार्रवाई बस्तर क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।