महेश बाबू VS प्रियंका चोपड़ा: अमीरी में ‘वाराणसी’ का कौन सा स्टार है सबसे आगे?

मुंबई। एसएस राजामौली की अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में पहली बार सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का टाइटल और महेश बाबू का दमदार लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। इसी बीच दोनों सितारों की नेटवर्थ तुलना की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। आइए जानते हैं—अमीरी में कौन है आगे?

महेश बाबू की नेटवर्थ

महेश बाबू साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में उन्हें “प्रिंस” कहा जाता है।
1999 में ‘राजा कुमारुडु’ से डेब्यू करने के बाद महेश ने अनेक सुपरहिट फिल्में दीं।

 कमाई और नेटवर्थ

  • एक फिल्म की फीस: 60–80 करोड़ रुपये

  • ब्रांड एंडोर्समेंट: करोड़ों की कमाई

  • हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान घर

  • लक्ज़री कारें: रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी

  • नेटवर्थ (NBT रिपोर्ट): करीब 300 करोड़ रुपये

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा ने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी, फिर बॉलीवुड और अब हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। आज वे दुनिया की सबसे सफल भारतीय अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

 कमाई और नेटवर्थ

  • एक फिल्म की फीस: 30–40 करोड़ रुपये

  • ‘वाराणसी’ के लिए फीस: 30 करोड़ रुपये

  • मुंबई और न्यूयॉर्क—दोनों जगह लग्जरी घर

  • कार कलेक्शन: Mercedes S-Class, Porsche, Audi Q7, BMW 5 Series, Rolls Royce

  • नेटवर्थ (NDTV रिपोर्ट): करीब 650 करोड़ रुपये

कौन है ज्यादा अमीर?

दोनों सितारे इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं, लेकिन नेटवर्थ के मामले में प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू से काफी आगे हैं
जहां महेश बाबू की नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ है, वहीं प्रियंका की कुल संपत्ति 650 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है।