सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां DRG जवानों और नक्सलियों के बीच तीव्र मुठभेड़ चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मार गिराए जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मुठभेड़ भेज्जी और चिंतागुफा के बीच सघन जंगलों वाले क्षेत्र में हो रही है, जहां दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है। सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों पर दबाव बनाए हुए हैं।
सुकमा एसपी लगातार ग्राउंड पर मौजूद जवानों के संपर्क में हैं और हर पल की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और अतिरिक्त बलों को भी सतर्क कर दिया गया है।
