कबीरधाम। जिले की कबीरधाम पुलिस ने वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं विधि-सम्मत निस्तारण किया। यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार पर कठोर प्रहार के रूप में देखी जा रही है।
ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश में यह कार्रवाई संपन्न हुई। जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त कुल 658.478 किलोग्राम गांजा और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट, जिनकी अनुमानित कीमत 1,23,76,328 रुपये है, का 14 नवंबर 2025 को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर की हाई-टेंपरेचर भट्टी में पूर्णत: भस्मीकरण किया गया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कमेटी की निगरानी में प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस कार्रवाई में ASP पुष्पेंद्र बघेल, जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, निरीक्षक उमाशंकर राठौर, शक्कर कारखाना के जी.एम अंकित मरकाम, चौकी प्रभारी पौड़ी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, डीसीबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सफीक कुरैशी, मलखाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जीवन राय, प्रधान आरक्षक लोकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक शोभाराम चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस नष्टिकरण कार्रवाई से कबीरधाम में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर पुलिस की सख्त नीति का संदेश गया है
