रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में आयोजित “सरदार @150 यूनिटी मार्च” पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसमर्थन ने साबित कर दिया है कि एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
इस पदयात्रा के दौरान जनता ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ ली, जो एक सशक्त, जागरूक और एकजुट भारत का प्रतीक है।
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सरदार पटेल से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, इन महान नेताओं ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया है। लौहपुरुष सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा, अटल जी ने संवाद और विकास की संस्कृति दी, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, सेवा और एकता का उत्सव है।
