ग्राम पंचायत पहरिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरण रैली, ग्रामीणों ने अवैध शराब-गांजा बिक्री पर रोक की माँग उठाई

ग्राम पंचायत पहरिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरण रैली, ग्रामीणों ने अवैध शराब-गांजा बिक्री पर रोक की माँग उठाई

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत पहरिया (थाना बलौदा) में बढ़ती अवैध गतिविधियों के विरोध में ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरण रैली निकाली। यह रैली गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) के नेतृत्व में आयोजित की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में खुलेआम कच्ची शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है, जिससे युवाओं और महिलाओं पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि नशे के कारण गांव में सामाजिक हिंसा, पारिवारिक विवाद और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने GSS के प्रवक्ता वीरेंद्र भारद्वाज को आमंत्रित कर नशा मुक्ति जनजागरण अभियान शुरू करने का आग्रह किया। संघ ने ग्रामीणों की माँग का समर्थन करते हुए पंचायत से अवैध कारोबारों पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया।

GSS की पहल पर पंचायत की ओर से यह निर्णय लिया गया कि सात दिनों के भीतर अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिला स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध आंदोलन किया जाएगा।

गुरुघासीदास सेवादार संघ ने कहा कि संगठन समाज में शांति, नैतिकता और सामाजिक सुधार की दिशा में लगातार कार्य करता रहेगा।

इस अभियान में प्रवक्ता वीरेंद्र भारद्वाज, सरपंच विक्रांत माथुर, प्यारी बाई कुर्रे, उर्मिला बाई यादव, संतोषी बाई कुर्रे, दरांगहीन सिदार, कलाबाई जाटवार, शनिबाई कुर्रे, शुक्रिता बाई गोड़, शांतिला बाई माथुर, सुनिता कुर्रे, संतोषी माथुर, देव बाई कुर्रे, कृष्णा अनंत, विजय केवट, अमित कुर्रे, हिमांशु माथुर, शांति कुर्रे, रंजीत माथुर, भुनेश्वर कुर्रे, रितीश माथुर, मनीष और प्रवीण समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

जारीकर्ता –
नोहरलाल अनंत
जिला कार्यकारिणी, गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS)
जिला जांजगीर-चांपा
मो.: 8349604125
दिनांक – 11.11.2025
संलग्न – वीडियो एवं फोटोग्राफ