ट्रैवल एजेंसी के नाम पर 10 लोगों से 35 लाख की ठगी, नकली वीजा और टिकट दिखाकर किया विश्वासघात

दुबई टूर का सपना दिखाकर दंपति फरार
ट्रैवल एजेंसी के नाम पर 10 लोगों से 35 लाख की ठगी, नकली वीजा और टिकट दिखाकर किया विश्वासघात

बिलासपुर। शहर में एक बड़ा ठगी कांड सामने आया है, जहां दुबई की यात्रा और नौकरी का सपना दिखाकर एक दंपति ने लोगों से करीब ₹35 लाख की ठगी कर फरार हो गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है। पुलिस ने ठगी के इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी तालापारा क्षेत्र में टूर एंड ट्रैवल्स ऑफिस चलाते थे। वर्ष 2023 में उन्होंने कई लोगों को दुबई में नौकरी और टूर पैकेज का लालच दिया। भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने नकली वीजा, पासपोर्ट की कॉपी और एयर टिकट बुकिंग के फर्जी दस्तावेज़ दिखाए, जिससे लोग उनके झांसे में आ गए।

शुरुआत में आरोपी दंपति ग्राहकों से लगातार संपर्क में रहा और यात्रा की तैयारियों का बहाना करते रहे, लेकिन जैसे ही पूरी रकम वसूल हुई, दोनों ने अचानक ऑफिस बंद कर फरार हो गए। जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके सभी नंबर बंद मिले।

पीड़ितों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से तालापारा से अपना कारोबार समेटकर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं

बताया जा रहा है कि ठगे गए लोगों में अधिकांश युवा और युवतियाँ हैं, जिन्हें दुबई में नौकरी और बेहतर जीवन का सपना दिखाया गया था। पुलिस अब वसीम अली और उसकी पत्नी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर टीम की मदद ले रही है।