बलरामपुर में जंगल से जब्त की 143 बोरी अवैध धान, प्रशासनिक कार्रवाई में फिल्मी अंदाज

बलरामपुर में जंगल से जब्त की 143 बोरी अवैध धान, प्रशासनिक कार्रवाई में फिल्मी अंदाज

बलरामपुर। धान खरीदी से पहले कोचियों की हलचल के बीच बलरामपुर प्रशासन ने अवैध धान की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की है। रामचंद्रपुर तहसील में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने 143 बोरी अवैध धान के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया। कार्रवाई में SDM आनंद राम नेताम ने फिल्मी अंदाज में बिचौलियों को चेतावनी देते हुए कहा, “‘जानी, तुम झुकेगा नहीं तो हम रुकेगा नहीं।’”

जानकारी के अनुसार, अवैध धान उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था। प्रशासनिक टीम के आने की खबर लगते ही बिचौलिये जंगल में धान छुपाकर भाग गए। जंगल में जब्त की गई धान के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी रही।

बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से अवैध धान जमा करने वाले बिचौलियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस मौके पर एसडीएम का हीरो अंदाज और डायलॉग सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा का विषय भी बन गया है।