विश्व विजेता बेटियों को टाटा मोटर्स का सलाम, महिला क्रिकेट टीम को मिलेगी नई Tata Sierra

नई दिल्ली। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अब एक और बड़ी खुशी मिलने वाली है। देशभर में महिला खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए टाटा मोटर्स ने एक खास पहल की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वह टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी नई Tata Sierra SUV का टॉप-एंड वेरिएंट भेंट करेगी।

 “धैर्य, जुनून और अदम्य साहस” को किया सलाम

टाटा मोटर्स ने कहा कि यह उपहार महिला खिलाड़ियों के “धैर्य, जुनून और अदम्य साहस” को सलाम है। कंपनी के मुताबिक, विश्व विजेता बेटियों ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है और उन्होंने लाखों युवाओं, खासकर लड़कियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।

 टाटा सिएरा की वापसी का जश्न

टाटा मोटर्स ने हाल ही में Tata Sierra को एक नए अवतार में लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी इस एसयूवी की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित करेगी। यह कदम टाटा मोटर्स के लिए सिएरा की वापसी के साथ-साथ भारतीय खेल जगत के प्रति उनके सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।

 देशभर में खुशी की लहर

भारत की इस जीत और टाटा मोटर्स की पहल के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। लोग कंपनी के इस gesture को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक कदम बता रहे हैं।