नई दिल्ली: 6000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन ऐप घोटाले में नया मोड़ आया है। इस मामले के प्रमोटर रवि उप्पल कथित तौर पर यूएई से फरार हो गए हैं। रवि उप्पल और सह-मालिक सौरभ चंद्राकर इस मामले के मुख्य आरोपी हैं।
सूत्रों के अनुसार, रवि उप्पल दिसंबर 2023 में यूएई अधिकारियों द्वारा संक्षिप्त हिरासत में लिए गए थे, लेकिन बाद में रिहा कर दिए गए। वहीं, सौरभ चंद्राकर को अक्टूबर 2024 में इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर यूएई में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा किया गया।
महादेव ऐप घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी संयुक्त रूप से कर रही हैं। सीबीआई ने अगस्त में छत्तीसगढ़ पुलिस की FIR अपने हाथ में ली थी, जिसमें रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।
हालांकि, रवि उप्पल की ताजा स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे उसके फरार होने का संदेह बढ़ गया है। इस घटना से जांच एजेंसियों ED और CBI के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
