बिलासपुर: न्याय दिलाने वाले ही व्यक्ति ने अपनी क्लाइंट की जिंदगी बर्बाद कर दी। बिलासपुर में एक वकील पर आरोप है कि उसने अपनी क्लाइंट से दुष्कर्म किया। मामला तलाक के दौरान दोनों के बीच हुई दोस्ती का है।
जानकारी के अनुसार, वकील ने महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। महिला के कोर्ट आने-जाने के दौरान वकील ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। बाद में शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वकील पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सरकंडा पुलिस हिरासत में ले चुकी है और मामले की जांच जारी है।
