बेमेतरा में नर्सरी में बंद 100 बेसहारा पशुओं की मौत, चारा-पानी न मिलने से हालात हुए भयावह
किसानों की शिकायत के बाद भी प्रशासन की कार्रवाई नहीं, पशुओं की मौत से गांव में गहरा संकट
बेमेतरा। ग्राम बिटकुली में नर्सरी में बंद किए गए 100 से अधिक बेसहारा पशुओं की चारा और पानी न मिलने के कारण मौत हो गई। किसानों ने लंबे समय से फसल नुकसान और पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी फरियाद पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने फसल और खेत की सुरक्षा के लिए बेसहारा पशुओं को नर्सरी में बंद किया था। हालांकि, उनके रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था न होने के कारण लगभग 100 पशुओं की मौत हो गई।
स्थानीय किसानों ने बताया कि मृत पशुओं के शव देखकर सभी गंभीर चिंता में हैं। इस मामले में कई सवाल उठते हैं कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है। वर्षों से किसानों की मांगों के बावजूद राहत नहीं मिली और अब यह जानवर पालतू नहीं, बल्कि खुले में विचरण करने वाले थे, जो क्षेत्र में फसल और लोगों के लिए खतरा बने हुए थे।
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने घटना को गंभीर बताया और कहा कि डीएफओ से पूरी जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें दोषी कौन है।
