जंगल में दरिंदगी! पहाड़ी कोरवा युवती से गैंगरेप के बाद सिर कुचलने की कोशिश — बगीचा में हिला देने वाला मामला

जंगल में दरिंदगी! पहाड़ी कोरवा युवती से गैंगरेप के बाद सिर कुचलने की कोशिश — बगीचा में हिला देने वाला मामला

दरिंदों ने झाड़-फूंक के बहाने रची हैवानियत की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पहाड़ी कोरवा युवती के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर सिर कुचलकर हत्या की कोशिश की। यह भयावह घटना बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती को झाड़-फूंक करने के बहाने जंगल में ले जाया गया, जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदों ने युवती के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। डर के मारे आरोपियों ने उसे ओमनी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, ताकि मामला दबाया जा सके।

पीड़िता जब लहूलुहान हालत में घर पहुंची, तो परिजनों को पूरी घटना का पता चला। पीड़िता के पिता ने तुरंत बगीचा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी युवती का शोषण कर चुके थे। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और लंबे समय तक दुष्कर्म करते रहे। इस अमानवीय कृत्य के चलते युवती गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म देने के बाद यह पूरा मामला सामने आया।

पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। जिले में इस घटना के बाद आक्रोश और भय का माहौल है।

बगीचा थाना पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।