सुबह-सुबह निकला मौत का साया! पागल कुत्ते ने शहर में मचाई दहशत, 18 लोगों को काटने के बाद ऐसे हुआ काबू में

सुबह-सुबह निकला मौत का साया! पागल कुत्ते ने शहर में मचाई दहशत, 18 लोगों को काटने के बाद ऐसे हुआ काबू में

बीजापुर नगर में सोमवार को तड़के मचा हड़कंप — बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बने हमले के शिकार, निगम और पुलिस ने मिलकर पकड़ा खूंखार कुत्ता

बीजापुर। सोमवार सुबह नगर में एक पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। गांधी चौक से लेकर आसपास के मोहल्लों तक यह कुत्ता लोगों पर झपटता रहा और जिसने भी उसे रोकने की कोशिश की, वो खुद शिकार बन गया। अब तक 18 लोग उसके हमले का शिकार हो चुके हैं।

सुबह करीब 7 बजे के आसपास अचानक यह कुत्ता सड़कों पर बेकाबू होकर दौड़ने लगा और राहगीरों पर हमला करने लगा। कुछ ही देर में उसने कई जगहों पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काट खाया। लोग दहशत में घरों में दुबक गए, जबकि नगर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर नगर पंचायत की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ने में सफलता हासिल की।

सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगाए गए हैं। डॉक्टर चलपत्ती राव के अनुसार, सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।