राजनांदगांव। त्योहारी सीजन के बीच शहर में बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने शुक्रवार सुबह शहर के प्रमुख सराफा कारोबारी जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स और उनके घर पर छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार, चार गाड़ियों में अधिकारियों की टीम पहुंची और नंदई चौक स्थित व्यापारी के घर तथा गुड़ाखू लाईन स्थित दुकान में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कारोबार की पारदर्शिता और वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है।
राजनांदगांव के व्यापारी वर्ग और आम लोग इस छापे को लेकर हैरान हैं। फिलहाल EOW-ACB की टीम पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई पर विशेष नजर रखी जा रही है।
